फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक टैक्सी चालक था और रविवार रात घर से निकला था। सोमवार सुबह युवक की लाश मटसेना के गांव नगला श्रोती में मिली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के मौढ़ा निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र गिरधारी लाल टैक्सी चालक है। रविवार रात रसूलपुर स्थित अपने घर से कार लेकर निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा। इसके बाद सुबह उसकी लाश थाना मटसेना के गांव नगला श्रोती में मिली।
मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। प्रथम दृष्यता माना जा रहा है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। युवक की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।